फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला जाने वालों के लिए अच्छी खबर: फरीदाबाद से चलेगी रोडवेज बस, परमिट के लिए मांगी गईं दो गाड़ियां

Tue, 25 Jul 2023 09:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

Faridabad News: करीब दो साल पहले बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह व शाम शिमला के लिए बसों को चलाया जाता था। कोरोना काल और बस की संख्या कम होने के कारण बस सेवा को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के यात्रियों को जल्द ही शिमला के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। रोडवेज ने परमिट लेने के लिए दो बस की मांग की है। परमिट मिलने के बाद डिपो से सुबह शिमला के लिए बस को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

बल्लभगढ़ बस डिपो के पास इस समय 138 बसें हैं। इसमें वॉल्वो बस, मिनी बस व किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसें भी शामिल हैं। करीब दो साल पहले बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह व शाम शिमला के लिए बसों को चलाया जाता था। कोरोना काल और बस की संख्या कम होने के कारण बस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में बसें होने के चलते दोबारा से शिमला रूट पर बस सेवा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर दो बसों की मांग की गई है, जिसके आधार पर परमिट लिया जाएगा। महाप्रबंधक लेखराज का कहना है कि दोबारा से शिमला बस को शुरू करने के लिए परमिट लेने की तैयारी की जा रही है। परमिट आने के बाद बस को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें