फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्रेक फेल होने से डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस, ऑटो क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बस डिपो के बाहर ब्रेक फेल होने की वजह से पलवल डिपो की रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। पहले बस डिवाइडर के पास खड़े ऑटो से टकरा गई। जिससे ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलवल डिपो की बस बल्लभगढ़ बस डिपो के सामने से यू टर्न ले रही थी। तभी अचानक से उसके ब्रेक फेल हो गए और वह यू टर्न पर खड़े ऑटो से टकरा गई। टकराने के बाद ऑटो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। वहीं बस चालक का कहना है कि अचानक से ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें