फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पौने दो करोड़ से बनी सड़क के सैंपल फेल, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से सवाल उठाए जाने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। डबुआ कॉलोनी में करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से दो माह पहले बनाई गई आरएमसी सड़क के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। फिलहाल ठेकेदार को काम का केवल 20 प्रतिशत भुगतान किया गया है, जबकि शेष राशि रोक दी गई है।

गौरतलब है कि डबुआ कॉलोनी में 17 नंबर चुंगी से नवादा गांव तक करीब एक किलोमीटर लंबी आरएमसी सड़क का निर्माण कराया गया था। यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। निर्माण कार्य के दौरान ही स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन उस समय निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद आरटीआई कार्यकर्ता अजय सैनी ने सड़क निर्माण और गुणवत्ता जांच से संबंधित जानकारी नगर निगम से मांगी। उन्होंने सड़क के सैंपल की जांच को लेकर भी सवाल उठाए। इसके बाद निगम अधिकारियों ने सड़क के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, जो मानकों पर खरे नहीं उतरे। अब ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


वर्जन-

ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। अभी उसे केवल 20 प्रतिशत भुगतान किया गया है। बाकी भुगतान रोक दिया गया है।- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें