फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में धंसी मंझावली पुल को जोड़ने वाली सड़क

विज्ञापन
मंझावली पुल पर सड़क धसने के बाद पुलिस की गई तैनात। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई मंझावली पुल परियोजना एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार को बारिश के बाद मंझावली गांव के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मंझावली गांव में यमुना नदी पर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। नदी के पार करीब एक किलोमीटर की सड़क भी बन चुकी है। अब केवल उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर शेष सड़क का निर्माण होना बाकी है। इसके पूरा होते ही इस मार्ग से फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के बीच सीधा आवागमन शुरू हो सकेगा। मंगलवार को बरसात की वजह से खेड़ी पुल से मंझावली तक बनी सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं ।
विज्ञापन

धंसी हुई सड़क पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। विभाग के एसडीओ रामप्रकाश ने बताया कि सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही कनिष्ठ अभियंता (जेई) को मौके पर भेज दिया गया। फिलहाल सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से में मलबा डलवाया जाएगा और बारिश थमने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाएगी। वहीं सड़क धंसने की खबर मिलने के बाद थाना तिगांव की ओर से बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा देर शाम तक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वाहनों को आवागमन करने से रोका जा सके।
विज्ञापन



यूपी की ओर अभी है कच्चा रास्ता
यूपी सरकार की ओर से अभी मंझावली पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जिसके कारण लोग कच्चे रास्ते से होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे हैं। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण यूपी की ओर के कच्चे रास्ते की मिट्टी चिकनी हो गई है। रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के साथ भी हादसा हो सकता है। उसके बाद भी लोग उस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें