फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खुशी ने 10,000 फीट ऊंची पातालसू चोटी पर फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। 10 दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में एनएसएस स्वयंसेविका खुशी ने अपने साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक नया मुकाम हासिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस) में आयोजित शिविर में राज्य भर से आए करीब 100 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था, जिसमें खुशी ने हर मोर्चे पर अपनी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान खुशी ने रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग जैसे चुनौतीपूर्ण साहसिक खेलों का कड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जीवित रहने के लिए सर्वाइवल स्किल्स और पर्वतीय सुरक्षा के गुर भी सीखे। अपने साहस का परिचय देते हुए खुशी ने 10,000 फीट ऊंची पातालसू चोटी समेत सोलंग वाटरफॉल और अंजनी महादेव तक की दुर्गम ट्रैकिंग को सफलतापूर्वक पूरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें