फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसों का कहर युवक की मौत, कई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने संबंधित थानों में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा मीसा गांव के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक हुआ। प्रार्थी बच्चू सिंह के अनुसार उसका भाई हरीश, चचेरा भाई युधिष्ठिर और भतीजा राजकुमार कार से पलवल आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य को चोटें आईं। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा हादसा केजीपी एक्सप्रेसवे के पेलक-अलीगढ़ कट के पास हुआ। हरिद्वार से मोटरसाइकिल लेकर आ रहा कंटेनर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। शिकायतकर्ता राकेश के अनुसार डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रहा कंटेनर भिड़ गया। हादसे में चालक नीरज का पैर फ्रैक्चर हो गया और कंटेनर में रखी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा थाना हसनपुर क्षेत्र के काशीपुर-हसनपुर रोड पर हुआ। वहीं, बाइक की टक्कर से ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। शहर थाना क्षेत्र में हथीन गेट के पास गलत साइड से आई कार की टक्कर से टेंपो सवार बिट्टू घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें