फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जीजा पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन माह बाद आरोपी से चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही रिश्ते के जीजा पर अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता करीब तीन महीने बाद आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पुलिस में शिकायत दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है और अधिकतर बाहर रहता है। करीब तीन महीने पहले उसका जीजा घर आया और मकान बनवाने में मदद का झांसा देकर उसे स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया। आरोप है कि वह उसे पिनगवां स्थित अपने मकान में ले गया, जहां जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर राजस्थान के मंदापुर व चौपानकी सहित अन्य स्थानों पर ले गया और किराये के कमरों में बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी उसे चंडीगढ़ ले गया, जहां दबाव बनाकर कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






जब आरोपी उसे अपने गांव लाया तो पीड़िता ने उसकी पत्नी को आपबीती बताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आठ फरवरी को मौका पाकर वह भाग निकली और परिजनों को पूरी घटना बताई। उटावड़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें