फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Faridabad: फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियां टकराईं; तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Jun 2025 11:12 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत नाजुक है और आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद में सड़क हादसा, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर जेसीबी कट के पास शुक्रवार देर रात दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। जिसमें से अर्टिगा गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एमजी हैक्टर गाड़ी में सवार चालक गंभीर रूप से घायल है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Trending Videos

मरने वाले तीनों पलवल के 
पुलिस ने बताया कि एमजी हेक्टर और अर्टिगा में देर रात हुए इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है और तीनों पलवल के रहने वाले हैं। तीनों युवक जेसीबी कंपनी के कर्मचारी थे और रात ड्यूटी कर वापस जा रहे थे। मृतकों के नाम मनीष, दीपांशु व त्रिवेंद्र पोसवाल है। अर्टिगा में पांच लोग सवार थे जबकि एमजी हेक्टर में तीन लोग थे। पुलिस को रात दो सवा दो बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

अर्टिगा में लग गई थी आग
पुलिस ने जानकारी दी कि एमजी हेक्टर गाड़ी पलवल से फरीदाबाद की तरफ जा रही थी और अर्टिगा सेक्टर 58 से पलवल की तरफ क्रोस कर रही थी। हादसे के बाद अर्टिगा पलट गई थी और इसमें आग लग गई थी। हालांकि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने इसमें विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतकों ने की आर्थिक सहायता की मांग
तीनों मृतकों के परिजनों ने कंपनी से आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को पर्मानेंट नौकरी दिए जाने की मांग की है। फिलहाल मौके पर कोई भी कंपनी का अधिकारी नहीं आया है। इससे गुस्साए मृतकों के परिजन जेसीबी कंपनी के बाहर रोड जाम करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें