हथीन। आईटीआई के 600 छात्रों और स्टाफ को अब शुद्ध और ठंडे पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने संस्थान में अत्याधुनिक आरओ प्लांट और वाटर कूलर लगाने की स्वीकृति दे दी है। इस कार्य पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल ब्रांच) के जूनियर इंजीनियर विशाल ने बताया कि नए आरओ प्लांट की क्षमता प्रति घंटे 500 लीटर शुद्ध जल उपलब्ध कराने की होगी। इससे संस्थान में मौजूद सभी छात्रों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में वर्षों पुराना आरओ प्लांट लगा है, जो अब सही ढंग से काम नहीं कर रहा था।
लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर विशाल का कहना है कि आरओ प्लांट और वाटर कूलर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही इनकी स्थापना कर दी जाएगी।