फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रॉली से सड़क पर गिरी ईंट, बाइक सवार ने बचाई जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ट्रॉलियों से ईंटें गिरने के कारण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। मंगलवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें उत्तर प्रदेश से फरीदाबाद की ओर जा रहे बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि वह किसी काम से उत्तर प्रदेश से फरीदाबाद जा रहा था। इसी दौरान उसके आगे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। अचानक ट्रॉली से दर्जनों ईंटे सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि समय रहते बाइक रोक ली। यदि वह बाइक नहीं रोक पाता तो ईंटों की चपेट में आने से गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का लगातार आवागमन बना रहता है। ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर चालान किए जाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें