फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अघोषित बिजली कटौती से भड़के डबुआ-गाजीपुर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ-गाजीपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान सैकड़ों निवासियों ने मंगलवार को मुख्य सड़क पर जाम लगाकर बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी नेहा, ओमवती और मनोहर लाल ने बताया कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से बिजली व्यवस्था बदहाल है। उनका आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। मोटर नहीं चल पाने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें गर्मी और उमस में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज होकर लोगों को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में नियमित बिजली और पानी की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें