फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व बढ़ाने वाले परिचालक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अब परिचालकों को अच्छा कार्य करने और राजस्व बढ़ाने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 10 परिचालकों के नाम एक सप्ताह तक डिपो के नोटिस बोर्ड पर अंकित होंगे।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ बस डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि महाप्रबंधक लेखराज ने यह मुहिम शुरू की है। जिसमें 10 ऐसे परिचालकों को चुना है, जो रोडवेज के राजस्व को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। ऐसे परिचालकों का नाम डिपो के नोटिस बोर्ड पर एक सप्ताह तक अंकित रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई कर्मचारी एक साल तक राजस्व बढ़ाने में अपना योगदान देता है और अवकाश नहीं लेता है तो 15 अगस्त तथा 26 जनवरी को उसे सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही उसकी वार्षिक रिपोर्ट में भी जिक्र किया जाएगा। बजाज ने बताया कि इस सप्ताह जिन परिचालकों ने राजस्व बढ़ाने में योगदान दिया है, उसमें हरिद्वार रूट के परिचालक मलखान, आगरा रूट के महेश कुमार, हमीरपुर रूट के हरिओम, हल्द्वानी रूट के गगनदीप, जयपुर रूट के सुनील, अमृतसर रूट के राजेंद्र सिंह, धर्मशाला रूट के सुधीर, बैजनाथ रूट के नवनीत, चंडीगढ़ रूट के परिचालक देवेंद्र और बालाजी रोड के परिचालक देवराज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें