संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी सेवानिवृत शिक्षक और बीएड कर चुके बेरोजगार युवक दूर करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त सीटों पर उन्हें तैनात करने की रणनीति तैयार की जा रही है। जिले के विभिन्न स्कूलों में 25 फीसदी से अधिक शिक्षकों की सीट रिक्त पड़ी हैं।
राजकीय स्कूलों में 4951 पद स्वीकृत है। 2824 पद पर स्थाई शिक्षक तैनात है। 658 सीट पर अतिथि शिक्षक तैनात है। इसके बावजूद जिले में 1469 पद रिक्त है। टीजीटी शिक्षकों के कई पद बीते कई वर्षों से शिक्षकों का पद रिक्त हैं, इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। रिक्त पदों पर कुछ अतिथि शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। विभाग ने अब सेवानिवृत शिक्षक और बीएड कर चुके बेरोजगार युवाओं को तैनात करने की योजना तैयार कर रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो उन्हें अगले सत्र तक तैनात कर दिया जाएगा।
-
कई स्कूलों में वैकल्पिक विषय के शिक्षक नहीं
एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में संस्कृत, अंग्रेजी सहित कई अन्य विषय के शिक्षक का पद रिक्त है। यह कहानी सिर्फ कन्या विद्यालय की ही नहीं, बल्कि छह से अधिक ऐसे विद्यालय है, जहां मुख्य विषय के शिक्षक का पद रिक्त है। छात्र वैकल्पिक विषय में संस्कृत, उर्दू या कोई अन्य विषय लेना चाहती है, लेकिन वह विषय के शिक्षक के अभाव में नहीं ले पाती है।
वर्जन
जिले में शिक्षकों की कमी जल्द दूर किया जाएगा। रिक्त पदों पर सेवानिवृत शिक्षकों को तैनात करने की रणनीति तैयार की रही है। अगले सत्र में उन्हें तैनात करने की किया जाएगा।
- महेश कुमार, खंड जिला शिक्षा अधिकारी
बाक्स
जिले में सरकारी स्कूल : 385
प्राइमरी स्कूल : 255
प्राइमरी बाल स्कूल : 22
सह-शिक्षा (को-एड) स्कूल : 199
कन्या स्कूल : 34
खंड फरीदाबाद खंड : 139
प्राथमिक बाल स्कूल : 19
सह-शिक्षा (को-एड) स्कूल : 100
कन्या स्कूल : 20
बल्लभगढ़ खंड : 116
प्राथमिक बाल स्कूल : 03
सह-शिक्षा (को-एड) स्कूल : 99
कन्या स्कूल : 14