संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड-5 की 17 नंबर गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। गली में सीवर का पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मनीष और अजय का कहना है कि गली में सीवर का पानी जमा रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने से भी कतराते हैं। लोगों को आशंका है कि गंदे पानी के कारण बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।