फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवास प्रमाण पत्र...एक कागज, हजारों मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडो लक्ष्मी लाभार्थियों को झटका, प्रमाण पत्र नहीं होने से आवेदन में देरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। दयालपुर उप-तहसील में निवास प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। क्षेत्र के लोगों को एक कागज के लिए हजारों मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र के सभी अटल सेवा केंद्रों पर ऑनलाइन फाइल तैयार होने के बाद, उन्हें उप-तहसील में नायब तहसीलदार के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाता है। लोगों का आरोप है कि वहां कार्यरत कर्मचारी इन फाइलों को लंबित रखते हैं।
इस देरी के कारण लोगों के कई काम अटक रहे हैं और उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विशेष रूप से लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने वालों को मुश्किल हो रही है, क्योंकि इसके लिए हरियाणा निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि प्रमाण पत्रों को समय पर पास किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना देरी के पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

कई दिनों तक लंबित रखते हैं फाइलें

हमारी ओर से सभी फाइलें पूरी प्रक्रिया के साथ ऑनलाइन भेज दी जाती हैं, लेकिन दयालपुर उप-तहसील में कई दिनों तक फाइलें लंबित रहती हैं। इससे लाभार्थियों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। -बुधराम, अटल सेवा केंद्र संचालक


मैंने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र की फाइल लगाई थी लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी फाइल पास नहीं हुई। आवेदन की समय सीमा निकलने का डर बना हुआ है। -तुषार, ग्राहक अटल सेवा केंद्र
विज्ञापन



वर्जन

ऐसा मामला मेरे संज्ञान में आया है। जैसे ही संबंधित दस्तावेज मेरे पास आएंगे, मैं इसकी जांच कराऊंगा और समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। - सुशील राठी, उप-तहसीलदार दयालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें