फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना-अटेरना जर्जर संपर्क मार्ग की कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मोहना आईटीआई से अटेरना गांव की ओर जाने वाले जर्जर संपर्क मार्ग की मरम्मत करा दी गई है। सड़क के दुरुस्त होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। लंबे समय से मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह टूट गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मार्केट कमेटी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क की मरम्मत कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को लिखित रूप से अवगत कराया था। इसके बावजूद लंबे समय तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के जेईई सुनील ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत का कार्य एनएचएआई द्वारा किया जाना था, क्योंकि ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। कई बार पत्राचार और अनुरोध के बावजूद जब एनएचएआई की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, तब मार्केट कमेटी ने पहल करते हुए उस एजेंसी से संपर्क किया जिसने पहले इस सड़क का निर्माण किया था। सुनील ने बताया कि एजेंसी के सहयोग से सड़क की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें