फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद 10 इलाकों में बिजली संकट, पेयजल आपूर्ति भी रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में तेज बारिश के बाद शहर के करीब 10 इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। पेड़ गिरने और बिजली लाइनों में फॉल्ट आने से सरूरपुर, कुरेसीपुर, श्यामनगर फेस-2, राजीव कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में कई घंटों बिजली गुल रही। सबसे अधिक परेशानी श्यामनगर फेस-2 के लोगों को उठानी पड़ी, जहां करीब 20 घंटे बाद बुधवार शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

लंबे बिजली कट के कारण लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। उमस भरी गर्मी में पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके और छोटे बच्चों व बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। एनआईटी के कई इलाकों में भी दिनभर अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट के चलते दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती होती रही। बिजली विभाग की टीमें लगातार फॉल्ट दूर करने में जुटी रहीं। बिजली संकट का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। अधिकांश घरों में मोटर नहीं चलने से पानी की टंकियां खाली हो गईं। कई कॉलोनियों में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा, जबकि कई परिवारों ने निजी टैंकरों से पानी खरीदकर जरूरत पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद बिजली और पानी दोनों की समस्या ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लगा। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों और उपकरणों में फॉल्ट आ गया था। प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कर अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष तकनीकी खामियों को दूर करने का काम जारी है। लोगों ने बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली ढांचे को मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें