फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हार्डवेयर चौक की सड़क की मरम्मत शुरू, जाम से लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले हार्डवेयर चौक की हालत बद से बदतर हो चुकी थी। समाचार पत्र में मंगलवार को खबर लगाई गई थी, जिसके बाद बुधवार को सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि दिन में सड़क मरम्मत करने की वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे, दशक के बाद पिछले साल चौक की सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन खराब गुणवक्ता के कारण एक साल के भीतर ही सड़क टूट गई, जिसकी वजह से आए दिन हादसे भी हो रहे थे। अब चौक की सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर- 22 निवासी करण पालटा ने बताया कि यह चौक शहर का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही थी, लेकिन सुबह से ही हार्डवेयर चौक पर जाम की स्थिति बन गई। लोग सुबह दफ्तर जाने के लिए काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कई लोगों ने दूसरे रास्ते से दफ्तर जाना जरूरी समझा।
विज्ञापन


सेक्टर- 10 निवासी कुलविंदर सिंह ने बताया कि दोपहर में स्कूल की बस काफी देर तक जाम में फंसी रही। इसके कारण छोटे बच्चों को परेशान होना पड़ा। कार्य हो रहा है, यह अच्छी बात है, लेकिन हार्डवेयर चौक काफी व्यस्त रहने वाला चौक है। इसे रात को बनाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें