फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी 2 में पुनर्वास की जमीन बने मकान का अधिकारियों ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। एनआईटी दो में पुनर्वास विभाग की जमीन पर बने मकान की शिकायत के बाद मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जायजा लिया। शिकायतकर्ता राजेश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जमीन पुनर्वास विभाग की थी जिसे कई साल पहले नगर निगम को दे दिया गया था। नगर निगम की तरफ से इस जमीनी पर ट्यूबवेल व पार्क बनाया गया था। यह करीब 800 गज जमीन है। कुछ साल पहले किसी व्यक्ति ने पुनर्वास विभाग से इस जमीन की कन्वेंशन डीड करवा ली और जमीन पर मकान बना लिए। राजेश ने प्रशासन के अधिकारियों को इस मामले की शिकायत दी थी । इसके बाद मौके पर नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें