फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले स्मार्ट औद्योगिक सेक्टर के जीर्णोद्धार का काम शुरू

विज्ञापन
सेक्टर-24 में डाली जा रही सीवर लाइन। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सड़कों की तर्ज पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने औद्योगिक सेक्टर-24 को मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। सेक्टर में सीवर, पानी, स्ट्रीट लाइटों के साथ हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। प्राधिकरण ने तीन माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 में छोटे-बड़े करीब 500 उद्योग हैं। इनमें हजारों श्रमिक काम करते हैं। लेकिन, सेक्टर की हालत बेहद खराब है। खासकर बारिश के दिनों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। स्ट्रीट लाइटें सालों से खराब हैं। सीवर ओवरफ्लो रहते हैं। ग्रीन बेल्ट में लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इससे सेक्टर की सुंदरता खराब हो रही है। वहीं, दूसरी ओर लंबे समय से उद्यमी इस सेक्टर को मॉडल सेक्टर बनाने की मांग कर रहे थे। जिससे श्रमिकों के साथ उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसे लेकर पहले फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने सेक्टर को मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की थी। लेकिन, बाद में यह कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया।
----
सेक्टर में ये कराए जाएंगे काम
सेक्टर में बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन डालने का काम तेजी से जारी है। इसके साथ ही पूरे सेक्टर में आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। ये सोलर सिस्टम के साथ स्वचालित जलेंगी और बुझेंगी। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट से कब्जों को हटाकर सुंदर पौधे लगाए जाएंगे। सड़कों पर धूल मिट्टी रोकने के लिए नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी। सेक्टर में ब्लॉक के हिसाब से डिजिटल साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर में बढ़ेगा निवेश
मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित करने से निवेश बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों निवेश के लिए आगे आएंगी। इसके साथ श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकेगा।
----
वर्जन
प्राधिकरण की ओर से प्रथम चरण में सेक्टर-24 को मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके बाद अन्य औद्योगिक सेक्टरों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें