फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोज गार्डन का जीर्णोद्धार शुरू, सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर कराई शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एनआईटी-1 स्थित रोज गार्डन का जीर्णोद्धार कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वार्ड नं-12 के अंतर्गत हार्डवेयर चौक से पंचकुइया रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स और रोज गार्डन के जीर्णोद्धार के कार्य की शुरुआत स्थानीय बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर कराई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद जल्द ही कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक और ट्रांजिट हब बनेगा।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मतदाताओं के मतदान की ताकत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर तीन गुना रफ्तार से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा के सबसे बड़े पार्क रोज गार्डन का जीर्णोद्धार कार्य अब तेजी से पूरा होगा। इसमें लगभग एक करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक, 18 लाख की लागत से 5 क्यारियों का निर्माण किया जाएगा। इन क्यारियों में बहुत सी किस्मों के गुलाब के पौधे लगेंगे।
विज्ञापन

साथ ही 70 लाख रुपये की लागत से लाइट व म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। इसी तरह 46 लाख की लागत से हार्डवेयर चौक से पंचकुइयां रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से सर्विस रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। वहीं, धौज क्रशर जोन सड़क के विशेष मरम्मत कार्य की भी औपचारिक रूप से शुरुआत की गई। इस अवसर पर उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा और एनआईटी विधायक सतीश फागना भी रहे मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
दो माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
धौज पुलिस स्टेशन से धौज क्रशर जोन तक जाने वाली मुख्य सड़क का मरम्मत कार्य कराया जाना है। करीब 70 लाख की लागत से होने वाला यह विशेष मरम्मत कार्य करीब 2 महीने में पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें