फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना किनारे रेनीवेल का काम शुरू, 40 सेक्टरों में मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएमडीए की ओर से पानी के भंडारण के लिए बसंतपुर में बनाया जाएगा नया जलघर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गर्मियों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति कराने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने यमुना किनारे पांच रेनीवेल और ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है। यहां से सप्लाई होने वाले पानी के लिए बसंतपुर में जलघर बनाया जाएगा। यहां रेनीवेल लाइन लगने से शहर में करीब 100 एमएलडी पानी की क्षमता बढ़ जाएगी। इससे करीब 40 सेक्टर के लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिलेगी। एक रेनीवेल से 10 एमएलडी पानी की सप्लाई होगी। इसके अलावा ट्यूबवेल से 20 एमएलडी पानी की सप्लाई होगी। इससे शहर के करीब पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी।

शहरवासी पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। रोजाना 300 एमएलडी से अधिक मांग है जबकि 260 एमएलडी के करीब आपूर्ति हो रही है। कई जगह तो रेनीवेल की सप्लाई काफी कम है और कई सेक्टरों में पानी दो से तीन बार आता है। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। गर्मियों में तो यह समस्या और भयावह हो जाती है। रेनीवेल के लिए एफएमडीए ने यमुना नदी किनारे भूजल स्तर की जांच पूरी कर ली है। इसके लिए जमीन भी खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन



एफएमडीए के पास हैं 22 रेनीवेल

नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 22 रेनीवेल अब एफएमडीए के पास आ गए हैं। इनका रखरखाव एफएमडीए ही करेगा। यहां से पानी बूस्टर तक पहुंचाने का काम एफएमडीए करता है।
विज्ञापन



वर्जन

यमुना किनारे रेनीवेल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद बसंतपुर में जलघर बनाने का काम किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से करीब पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी। - विशाल बंसल, मुख्य अभियंता- एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें