फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम ने मार्केट की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। सोमवार को निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने एनआईटी एक नंबर मार्केट में अवैध इमारत को ढाह दिया। इसके साथ ही मार्केट की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमण करने वालों कई दुकानदारों के चालान किए और रेहड़ियों को तोड़ दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। निगम अधिकारियों को सूचना मिली कि एक नंबर मार्केट में नगर निगम से बिना नक्शा पास कराए दुकान का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान के आदेश पर निगम की टीम ने मौके पर जांच की। जांच के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को एक बार फिर चेताया कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी।
मार्केट में रहती है जाम की समस्या
शहर में पांच बड़ी मार्केट हैं। एनआईटी-एक, पांच, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-7 और सराय ख्वाजा मार्केट शामिल हैं। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती है, इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों के पास अतिक्रमण की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। एनआईटी एक मार्केट के ब्लॉक स्थित फावड़ा सिंह चौक पर जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण कर सड़क पर सामान रखा था, उनके चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर निगम की ओर से अतिक्रमण करने वालों के लिए अभियान जारी है। सोमवार को टीम ने एनआईटी फावड़ा सिंह चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसलिए दुकानदार अतिक्रमण करने से बचें।
- प्रशांत अटकान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें