फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने गई युवती को सिपाही ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या करने गई युवती को सिपाही ने बचाया
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोमवार दोपहर एक युवती परिजनों से नाराज होकर ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। युवती ने पटरी पर लेट गई। इसी दौरान प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे सिपाही ने उसे बचा लिया। पर्वतीय कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। परिजनों से किसी प्रकार का विवाद होने पर वह सोमवार को कार्यालय जाने के बहाने घर से निकली और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंच गई। सुबह करीब दस बजे दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन को देखकर वह रेलवे लाइन पर लेट गई। प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार ने जब उसे देखा तो वह तुरंत रेलवे ट्रैक पर कूदकर युवती को बाहर खींच लिया। मौके पर मौजूद सवारियों के मुताबिक यदि एक मिनट की देरी हो जाती तो युवती की मौत हो जाती। आरपीएफ जवान युवती को लेकर थाने पहुंचे और परिजनों का सूचना देकर बुलवाया। युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें