फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिवार पहचान पत्र में गलत आय से राशन और इलाज की सुविधा अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक मामले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और प्रॉपर्टी आईडी की गड़बड़ियों से जुड़े रहे, जिनके तुरंत निपटारे के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

शिविर में पहुंची राजीव नगर निवासी ललिता ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने की शिकायत की है।
उनका कहना है कि वह कोई काम नहीं करती, लेकिन पीपीपी में आय दर्ज है। उनका कहना है कि परिवार की वार्षिक आय 1.40 लाख रुपये है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर तीन से पांच लाख रुपये कर दिया गया है। आय अधिक दर्ज होने के कारण उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया। इस समस्या को लेकर वह तीन बार समाधान शिविर में आ चुकी है, लेकिन समाधान नहीं मिलता।
विज्ञापन



आय गलत दर्ज होने से इलाज की सुविधा लेने में परेशानी

बल्लभगढ़ निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी आय 75,001 से एक लाख रुपये और पत्नी की आय 25,001 से 50 हजार रुपये दर्ज है। दंपती का कहना है कि इससे वे अपने बेटे के ईसीएचएस कार्ड में नाम दर्ज कराने की सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी कोई काम नहीं करती और वह भी अब सेवानिवृत्त है। इस समस्या से वह परेशान है कई बार कमरा नम्बर 11 के चक्कर लगा चुके हैं, आज इस समस्या को लेकर वह पहली बार समाधान शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने परिवार पहचान पत्र में आय शून्य करने की मांग की

सेक्टर-84 स्थित पार्क इलाईट फ्लोर्स निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह सेवानिवृत्त है और कोई काम नहीं करते, लेकिन फिर भी इनके परिवार पहचान पत्र में इनकी आय 1.40 लाख रुपये दर्ज है। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण इलाज कराने में भी परेशानी होती है। परिवार पहचान पत्र में अधिक आय दर्ज होने के कारण उनका आयुष्मान/चिरायु कार्ड नहीं बन पा रहा है, जिससे वे निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर दो बार पहले भी समाधान शिविर में आ चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें