फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड टेस्ट वैन से सेक्टर-23ए सामुदायिक केंद्र में टेस्ट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-23ए स्थित सामुदायिक केंद्र में भी बृहस्पतिवार को कोविड-19 की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी शुरुआत भाजपा नेता और परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने की।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि एंटीजन टेस्ट वैन बल्लबगढ़ विधानसभा के वार्ड 3 और 4 के लिए सेक्टर 23ए सामुदायिक भवन में खड़ी की गई है। टेस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट भी 15 मिनट से आधे घंटे में आ जाती है। बल्लभगढ़ विधानसभा के सभी स्लम क्षेत्रों में यह गाड़ी जाएगी, जहां लोग अपने कोरोना की जांच करा सकेंगे। रैपिड एंटीजन वैन से दिन में करीब 400 से 500 लोगों की जांच की जा सकती हैं। इस मौके पर धर्मबीर खटाना, जयवीर खटाना, शीतल खटाना, डॉ अर्चना, डॉ संजीव भगत, सेक्टर 22 के प्रधान हर्ष बिशनोई, विजय रावत, केपी चौधरी, गिरीश शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, मनीष ठाकुर, अनुराग गर्ग और दीपांशु अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें