फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में संक्रमण के 165 नए मामले, 120 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को 165 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। वहीं, 120 लोग संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1300 लोगों के सैंपल लिए गए इनमें से अभी 325 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लगातार दो दिन से किसी भी संक्रमित की जान नहीं गई है। जिले में अभी तक 38235 सैंपल लिए गए हैं। कुल सैंपलिंग में रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट शामिल हैं। इनमें से अभी तक कुल 6213 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 4843 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल 1264 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 575 को अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 689 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 78 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 25 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें