फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कर्मचारियों के तबादले पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर 27 नवंबर को प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बिजली निगम में कर्मचारियों की तैनाती और कथित अनियमितताओं को लेकर एचएसईबी वर्कर्स एसोसिएशन 292 ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने 70 से अधिक कर्मचारियों को मूल कार्यस्थल पर वापस भेजने, अस्थायी नियुक्तियां रद्द करने और सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में सर्कल सचिव सतीश छाबड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों को मूल स्थान से हटाकर चहेतों को अस्थायी आदेशों पर कार्यालयों में बैठाया गया है। तकनीकी कर्मचारियों से लिपिकीय काम लिया जा रहा है, जबकि वरिष्ठ जेई को बिना काम बैठाया गया है। स्थानांतरित जेई को भी अस्थायी आदेशों पर पुराने कार्यालयों में तैनात किया जा रहा है। संगठन ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ निलंबन, मुकदमा और विजिलेंस जांच की मांग की। अधीक्षक अभियंता अमित कंबोज को 26 नवंबर तक कार्रवाई का समय दिया गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 27 नवंबर को प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें