फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं कक्षा के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को सेक्टर-28 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ईको प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे गए। छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पर्यावरण संबंधी जानकारी का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने छात्रों को प्रकृति और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने कहा कि वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें