फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से लोगों को गर्मी और प्रदूषण से राहत

Sat, 13 Apr 2024 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- तापमान में भी 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार शाम हुई बारिश से काफी राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदूषण स्तर में भी काफी सुधार हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार और सोमवार को भी बारिश की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी से जूझ रहे थे, लेकिन तीन दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव था। सुबह के समय हल्के बादल छा रहे थे और दिन में धूप निकल रही थी। शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। सुबह के समय हल्की धूप निकली। इसके बाद तेज रफ्तार से हवा चलने लगी। इस दौरान करीब 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर में करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे शाम करीब छह बजे तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में दो दिन और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से प्रदूषण स्तर में गिरावट
बारिश और तेज हवा से शहर के प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिला है। प्रदूषित कण बारिश में धुल गए। इससे शाम के समय लोगों ने स्वच्छ हवा में सांस ली। इस दौरान सेक्टर-16ए में वायु गुणवत्ता सूचकांक 158, सेक्टर-11 में 292, सेक्टर-30 में 143 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें