फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले दो दिन बरसात के आसार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार रात हुई बारिश नेशहर के मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। शनिवार सुबह ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने के साथ गर्मी का असर फिर महसूस होने लगा।

मौसम खुशनुमा रहने के कारण सुबह के समय पार्कों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अधिक देखने को मिली। दोपहर बाद आसमान साफ होने और तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इन्हीं मौसमी परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने नागरिकों को बदलते मौसम के मद्देनजर आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें