फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई प्रदूषण से राहत, 187 अंक की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदूषण के लिहाज से औद्योगिक नगरी के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहा। रविवार रात हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बीते चार दिनों से गंभीर श्रेणी में बने प्रदूषण के स्तर में 187 अंक की गिरावट आई और यह गंभीर से खराब श्रेणी में पहुंचा है। इससे स्मॉग के चादरों में लिपटा शहर कुछ हद तक साफ रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 260 दर्ज किया गया। जो रविवार को एक्यूआई 447 से 187 अंक कम था। इससे लोगों ने कुछ हदतक राहत मिली। सीपीसीबी के अनुसार इस दिन बल्लभगढ़ का एक्यूआई संतोषजनक के साथ 197 दर्ज किया गया।
कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार रात फरीदाबाद, तिगांव, बल्लभगढ़, दयालपुर, बड़खल, गौंछी में एक एमएम तक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धौंज में दो एमएम तक बारिश हुई। मौसम वैैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जमा धूल सोमवार को उड़ नहीं सका। इससे लोगों को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

आज बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि पहाड़ों पर 29 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रहेगी। इसका असर फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। रविवार रात हुई बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार केे न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी आसमान में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें