फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा । उपमंडल मोहना व आसपास के गांवों में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के साथ किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में उमस और तेज गर्मी का दौर जारी था। धान की बुवाई के दौरान पानी की कमी के कारण किसान परेशान थे, लेकिन बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बारिश का लाभ केवल धान की फसल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पहले से खेतों में उड़द, मूंग और ज्वार जैसी खरीफ फसलों को भी पर्याप्त नमी मिलने से उनकी बढ़वार बेहतर होगी। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें