फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर लगा आसान तो गणित के सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
11 मार्च को हिंदुस्तानी संगीत और डिजाइन विषय का होगा 12वी कक्षा का अगला पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कक्षा 12वीं के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के विद्यार्थियों ने सोमवार को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, केमिस्ट्री और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा दी। वहीं, सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं के छात्रों ने गणित विषय का पेपर हल किया। अधिकतर छात्रों ने पब्लिक एडिमिनिस्ट्रेशन और गणित दोनों पेपर को सिलेबस आधारित और आसान बताया। हालांकि, कुछ छात्रों को गणित के सवालों को हल करने में थोड़ी परेशानी आई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। सीबीएसई कक्षा 12वीं का अगला पेपर 11 मार्च को हिंदुस्तानी संगीत और डिजाइन विषय का होगा।
विज्ञापन




-
हरियाणा बोर्ड

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर आसान था, इसमें बेहतर अंक आएंगे। ज्यादातर सवाल सिलेबस में से थे। -जतिन

परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, जिसकी वजह से पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद हैं। -तन्मय

केमिस्ट्री के पेपर में जो पढ़ा था वहीं आया। पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया था, अच्छे अंक आने की उम्मीद हैं। -समीक्षा

परीक्षा से पहले घबराहट हो रही थी, लेकिन पेपर के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया हैं। -शिवांगी


सीबीएसई बोर्ड

गणित का पेपर अपेक्षा से थोड़ा मुश्किल आया था। कई सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा, लेकिन पेपर खत्म होने के बाद राहत मिली। -अमृता


कुछ सवाल समझने और हल करने में काफी समय लग गया, जिससे थोड़ा दबाव भी महसूस हुआ। फिर भी जितना आता था उतना अच्छे से करने की कोशिश की। -रश्मि


पेपर में कुछ सवाल काफी कठिन थे, खासकर लंबे सवालों ने थोड़ा उलझन में डाल दिया। फिर भी अच्छे अंक आने की उम्मीद है। -सानिया


पेपर ज्यादातर बाहर से आया था, इसलिए सवाल समझने में ज्यादा परेशानी हुई। -चांदनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें