फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वैकल्पिक मार्ग पर अतिक्रमण से आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना रोड बंद होने के कारण बनाया गया है वैकल्पिक मार्ग, लोगों ने बनाई अवैध पार्किंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान लोगों को आवागमन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन उसे वैकल्पिक मार्ग पर लोगों की ओर से अवैध रूप से पार्किंग की हुई है। इस वजह से सुबह-शाम के समय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।


मोहना रोड पर 256 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य साल 2027 में पूरा हो जाएगा। इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान मोहना रोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस वजह से सड़क से होकर अपने गंतव्य तक जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इस कारण पंजाबी धर्मशाला से लेकर आकाश सिनेमा तक एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया है। इस वैकल्पिक मार्ग के रास्ते लोग मलेरना रोड से होते हुए ऊंचा गांव के रास्ते गांव चंदावली आ जा सकते हैं। लेकिन इस वैकल्पिक मार्ग पर लोगों ने अवैध रूप से पार्किंग बना रखी है। इससे सुबह व शाम के समय सड़क से गुजरने वाले वाहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रहती है मौजूद

मोहना रोड बंद होने की वजह से लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। इस कारण गुप्ता होटल चौक, मलेरना रोड चौक, अंबेडकर चौक, आकाश सिनेमा चौक के पास पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन उसके बावजूद भी वैकल्पिक मार्ग पर लोग अवैध रूप से पार्किंग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें