फरीदाबाद। दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान न किए जाने से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वे फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश जागलान की अध्यक्षता में जुलूस निकालते हुए बीके चौक होकर निगम महापौर के कार्यालय पहुंचे। वहां अपनी परेशानी बताकर ज्ञापन सौंपा।
महापौर ने आश्वासन दिया कि एक माह का वेतन व पेंशन का भुगतान शीघ्र किया जायेगा। हर महीने कर्मचारियों को भुगतान समय पर मिले, इसके लिए सरकार से बात की जाएगी। जागलान ने महापौर द्वारा दिए गए आश्वासन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारी भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ उप-प्रधान शाहबीर खान, सुरजीत नागर, रणसिंह भडाना, मटरू लाल, यूएम खान, नरेश बैंसला, रमेश पहलवान, महेंद्र पाल, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानंद पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, हरेराम सौरोत, करन सिंह, कर्मचंद, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचंद शर्मा, अतर सिंह भड़ाना, मोहन देशवाल, नरेंद्र कुमार और खजान सिंह उपस्थित थे।