फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स : बकायेदारों ने दो दिन में जमा करवाए 14 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर निगम करेगा प्रॉपर्टी सील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगर निगम के सभी जोन में अभी तक कई दर्जन संपत्तियों को सील किया जा चुका है। इसी कड़ी में ओल्ड और एनआईटी क्षेत्र फरीदाबाद से पिछले दो दिन में लगभग 14 लाख 44 हजार से ज्यादा की रिकवरी बकाया धारकों से की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सेल्फ सर्टिफिकेशन के कार्य के लिए भी निगम की ओर से सभी जोन में कैंप लगाए गए। एक तरफ सीलिंग की कार्रवाई और टैक्स रिकवरी का कार्य तेज गति से चल रहा है। वहीं दूसरी ओर सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। स्वयं क्षेत्रीय कर अधिकारी सेल्फ सर्टिफिकेशन के कार्य में मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या का हल कर रहे हैं। वहीं, सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने-अपने इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों की ओर से सभी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया टैक्स जमा कराएं। अन्यथा उचित कार्रवाई विभाग की ओर से की जाएगी। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है । उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपना टैक्स समय पर नगर निगम में जमा कराए और शहर के विकास में भागीदार बनें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें