फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के पांच गांवों के लोगों को अब इलाज के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नीमका, बड़ौली, लक्कड़पुर, भाकरी और तिलपत में पांच नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन केंद्रों का निर्माण कार्य अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। बजट मंजूर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो अंतिम चरण में है।

स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण पर करीब 50 से 55 लाख रुपये खर्च होंगे। पांचों केंद्रों की कुल लागत करीब तीन करोड़ रुपये के आसपास होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। केंद्रों के तैयार होने से ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के इलाज, प्राथमिक जांच, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। अभी इन गांवों के लोगों को इन सुविधाओं के लिए नजदीकी पीएचसी या सीएचसी का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी मिलेगी सुविधा

उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। यहां गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण समेत अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इन केंद्रों के माध्यम से गांवों के आसपास खेतों, ईंट-भट्ठों, ढाणियों और निर्माणाधीन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-
वर्जन

बजट स्वीकृत होने के बाद पांचों उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। केंद्र तैयार होने के बाद ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। - डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें