फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में पिछले दिनों हुई बारिश से भले ही सुबह और शाम के मौसम में बदलाव आया हो, लेकिन दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 65 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

आर्द्रता अधिक होने के कारण दिनभर लोग पसीने से परेशान रहे। उमस का असर इस कदर रहा कि घर या कार्यालय से थोड़ी देर के लिए बाहर निकलने पर ही लोगों के कपड़े पसीने से भीग गए। शरीर से अधिक मात्रा में पानी निकलने के कारण चक्कर और उल्टी जैसी परेशानी भी सामने आने लगी। सुबह से निकली तेज धूप ने भी लोगों को बेहाल किया। दिन में गर्मी और उमस के कारण बाजारों तथा खुले स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त तक जिले में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें