फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड मार्केट में शौचालय न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में शौचालय न होने से ग्राहकों व दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर- दराज से आने वाले ग्राहकों को शौचालय के लिए इधर- उधर धक्के खाने पड़ते हैं, लेकिन पूरी मार्केट में उन्हें शौचालय नहीं मिलता। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।

दुकानदार कृष्ण ने बताया कि पूरी मार्केट में एक भी शौचालय नहीं है। इसको लेकर प्रशासन से मांग भी की गई है, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नजर नहीं आ रहा है। मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग शौचालय ढूंढते हैं। इतनी बड़ी मार्केट है। यहां शौचालय होना चाहिए, ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार रवि ने बताया कि दूर- दूर तक कोई शौचालय नहीं। मार्केट में शौचालय न होने के कारण लोग ज्यादा रुकते नहीं है, जिससे हमारे व्यापार पर भी असर पड़ता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी न हो। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें