सेक्टर-7 में किया गया हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-7 स्थित हॉकी मैदान में सोमवार को प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 120वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में नॉकआउट मुकाबले खेले गए। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल समेत लगातार चार मैच जीतकर प्रिंस क्लब सीही और फेथ क्लब दिल्ली ने फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में प्रिंस क्लब सीही की टीम ने फेथ क्लब दिल्ली को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रिंस क्लब की टीम ने फेथ क्लब को 3-2 से हराया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, कमांडर मान साहब, वीरेंद्र डागर, के पी तेवतिया, अनिल शर्मा, अमित मलिक, देवेन्द्र दीक्षित, विनोद कौशिक, योगेश तंवर, राहुल दीक्षित, कुलदीप धर्मा, जीत सिंह, जितेंद्र तेवतिया, हेमराज तेवतिया और धर्मबीर तेवतिया समेत अन्य मौजूद रहे।