फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रधानमंत्री ने किया 625 करोड़ से बनने वाले 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, बल्लभगढ़ एम्स में भी करवा पाएंगे एमआरआई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। धनतेरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 500 बेड के अस्पताल और गांव फतेहपुर बिल्लौच में 20 बेड के बनने वाला अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही एम्स की बल्लभगढ़ शाखा में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए एमआरआई सेंटर का शुभारंभ किया। इन दोनों अस्पतालों के शुरू होने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने से उपचार के लिए मरीजों को दिल्ली रेफर नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को जिला स्तर पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और एम्स बल्लभगढ़ शाखा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक धनेश अदलखा और सतीश फागना , बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, पृथला के विधायक रघुवीर तेवतिया, उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज , डीन डॉ ए के पांडे, एम्स की एचओडी डॉक्टर किरण गोस्वामी, सीएमओ डॉ अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने धनतेरस के पावन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दी गयी इस सौगात का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को धरातल पर और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में इस समय 650 बेड का ईएसआई अस्पताल है। बुधवार को प्रधानमंत्री ने इसमें पांच सौ बेड और जोड़ते हुए इसे अब 1150 बेड का अस्पताल घोषित कर दिया है। यहां 625 करोड़ की लागत से नई बिल्डिंग का निर्माण होगा। यह अस्पताल पूरी तरह सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं लिए होगा। यहां पर हृदय, किडनी, कैंसर, मस्तिष्क, मांस पेशियों से संबंधित रोगों की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन




16 साल बाद शुरू होगा निर्माण कार्य
गांव फतेहपुर बिल्लौच में एम्स की ओर से बनाए जाने वाले अस्पताल का कार्य 16 साल बाद शुरू होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती राव ने बताया कि गांव फतेहपुर बिल्लौच में करीब बीस करोड़ रुपये की लागत से 20 बेड की सीएचसी का निर्माण एम्स द्वारा करवाया जायेगा। भविष्य में इस सीएचसी को 30 बेड का बनाया जायेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत ने 6.5 एकड़ भूमि प्रदान की है। गांव फतेहपुर बिल्लौच में एम्स की ओर से वर्ष 2008 में 30 बेड का अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत तत्कालीन पंचायत ने एम्स प्रबंधन को करीब 6.5 एकड़ पंचायत की जमीन सौंप दी। वर्ष 2008-2010 के बीच जमीन को एम्स के नाम कर दिया गया। इसके बाद एम्स प्रबंधन द्वारा वर्ष 2012 में जमीन पर चहारदीवारी करा दी गई। इसके अलावा एम्स प्रबंधन की ओर से जमीन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई, लेकिन प्रबंधन ने अस्पताल का निर्माण 16 साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें