फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मियों से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से ट्रांसफार्मरों की स्थिति की जांच की जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गर्मियों को देखते हुए शहर में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम की ओर से इस महीने शहर के सभी क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें बिजली ट्रांसफार्मरों की स्थिति की जांच और जर्जर बिजली लाइनों को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बिजली विभाग के अनुसार शहर के सभी ट्रांसफार्मरों का रखरखाव (मेंटेनेंस) किया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी वहां नई बिजली लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा कई स्थानों पर छोटे ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके।
विज्ञापन


निगम की टीमों की ओर से बिजली मीटरों की जांच भी की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के दौरान कूलर, एसी, फ्रिज और पंखों के अधिक उपयोग के कारण बिजली की खपत सर्दियों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन


खराब मीटरों को बदला जाएगा और जरूरत के अनुसार नए मीटर लगाए जाएंगे। साथ ही पुराने और कमजोर बिजली ट्रांसफॉर्मरों को बदलने व बड़े ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य भी किया जाएगा। - जितेन्द्र ढुल, अधीक्षक अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें