फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की बाइक समेत आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। एवीटी माइनिंग स्टाफ की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को शिकरावा रोड से गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एवीटी माइनिंग स्टाफ रोजकामेव की टीम पुन्हाना-शिकारावा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुन्हाना शहर की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक बाइक मोड़कर वापस जाने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शाहिद निवासी नीमका थाना बिछौर जिला नूंह बताया। बाइक के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जब युवक से बाइक के कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें