फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दशहरा मेले की तैयारियां शुरू, आयोजन पर खर्च होंगे साढ़े 24 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रावण-मेघनाद-कुंभकरण के पुतले बनाने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने दशहरा पर्व को लेकर एनआईटी क्षेत्र में रामलीला, दशहरा मेला और रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए नगर निगम ने विभिन्न व्यवस्थाएं करने के लिए 24 लाख 48 हजार हजार रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने टेंडर लगाकर कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। 400 रुपये का टेंडर जारी किया है। टेंडर के तहत रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले/प्रतिमाएं तैयार कराने और उन्हें स्थापित करने के साथ कार्यक्रम स्थल पर मंच, लाइटिंग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। नगर निगम की ओर से जारी टेंडर में एनआईटी में आयोजित होने वाले रामलीला, दशहरा मेला और रावण दहन कार्यक्रम के लिए आवश्यक इंतजाम करने का उल्लेख किया गया है। इसमें तीनों पुतलों के निर्माण एवं स्थापना के अलावा मंच तैयार करने तथा कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश व्यवस्था से जुड़े काम शामिल हैं। दशहरा मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को व्यवस्थित करने के लिए भी विभिन्न इंतजाम किए जाएंगे। निगम प्रशासन नौ अक्तूबर के बाद कंपनी का चयन कर काम आवंटित कर देगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि 20 अक्तूबर को दशहरा है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें