फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण शहरवासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। धूप के साथ वातावरण में नमी होने से चिपचिपी गर्मी बढ़ गई। दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक रहा और लोग पसीने से परेशान नजर आए।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरों से जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलना पसंद किया। सुबह मौसम सामान्य रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई। दोपहर में सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी धूप से बचने के लिए छायादार स्थानों पर रुकते नजर आए। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी तेज धूप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी के कारण तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का असर बने रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें