फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मुख्य कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे हरियाणा राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में आयोजित किया जाएगा। इस जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव के विधायक राजेश नागर, बड़खल की विधायिका सीमा त्रिखा, पृथला के विधायक एवं हरियाणा सरकार में चेयरमैन नयनपाल रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं इसके अलावा जिले के 50 स्थानों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने व आवश्यक प्रबंध को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खेल परिसर में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने से संबंधित दायित्वों का निर्वाह इमानदारी से करें। इस मौके पर नगराधीश पुलकित मल्होत्रा, तहसीलदार नेहा सारन, आयुष विभाग के डॉ. मोहित वासुदेव, डॉ. प्रीति सैनी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश श्योकंद, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेजरवैली पार्क और रोज गार्डन में लगेगी योगशालाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के बड़े पार्कों में शुमार डबुआ कॉलोनी स्थित लेजरवैली पार्क और एनआईटी स्थित रोज गार्डन में योगशालाएं आयोजित की जाएगी। इसके साथ सेक्टर-23, सेक्टर-55, सेक्टरर-21ए, सेक्टर-37, सेक्टर-46 में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें