फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मामलों में वांछित तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-56 क्राइम ब्रांच की तीन अलग-अलग टीमों ने नौ मामलों में वांछित तीन आरोपियों को चोरी के वाहन व अवैध हथियार सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अवैध हथियार रखने के 3 व चोरी के छह मामले दर्ज हैं। वे यूपी और झारखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आरोपी साल 2018 से कई बार जेल में भी रह चुके हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को थाना सदर, सेक्टर-58 तथा सारण इलाके से काबू किया है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के एटा और अलीगढ़ व तीसरा झारखंड के चतरा का रहने वाला है। तीनों फिलहाल ओल्ड फरीदाबाद इलाके में अलग-अलग जगह किराए पर मकान लेकर रहते हैं। आरोपियों के पास से एक स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, तीन पानी के पंप वाली मोटर व तीन बटनदार चाकू बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें