फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को रखना होगा खास ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा-पाठ करें, किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 7 सितंबर रविवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। स्मार्ट सिटी में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होगा। ग्रहण रात को 9:47 पर शुरू होकर 1:27 तक रहेगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को ना तो सोना है और ना ही खानपान करना है। इस दौरान उनको सिर्फ पूजा करनी चाहिए। एनआईटी बस अड्डे के समीप स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर के पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि रविवार को दोपहर 12:45 के बाद से सूतक लग जाएगा। इसके बाद जिले के जितने भी मंदिर हैं उनके कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं घरों में बने मंदिरों को भी बंद रखना होगा।
विज्ञापन

घर की खानपान की चीजों में कुशा घास रख दें। अगर कुशा घास नहीं है तो तुलसी के पत्ते रख सकते हैं। ग्रहण के दौरान अगर कोई बच्चा या बुजुर्ग किसी चीज का सेवन करता है तो तुलसी के पत्ते और कुशा घास ग्रहण का असर नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें