फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित आशियाना सोसाइटी में रहने वाली एक गर्भवती महिला की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजन ने अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के पति दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार रात को उसकी तबीयत खराब होने के बाद पास स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए थे। जहां सुमन को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। देर रात उसकी मौत हो गई। वह गर्भवती थी। दिनेश मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि महिला के मौत होने के बाद अस्पताल ने शव को घर भिजवा दिया। इस पर परिजनों ने विरोध जताना शुरू किया तो मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंची। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। आदर्श नगर थाना पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें